ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कांग्रेस मुक्त भारत के लिए शाह कर रहे हैं प्रयास : लक्ष्मण बंडारू
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2017 1:28:35 PM
कांग्रेस मुक्त भारत के लिए शाह कर रहे हैं प्रयास : लक्ष्मण बंडारू

मुंबई, (हि.स.)। उत्तर भारत की तरह अब दक्षिण भारत में भी भाजपा संगठन को मजबूत कर कांग्रेस मुक्त भारत के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह प्रयासरत हैं। कई राजनीतिक दलों के बाहुबली नेता भाजपा में आने के लिए इच्छुक हैं, ऐसा दावा केंद्रीय कामगार और रोजगार मंत्री लक्ष्मण बंडारू ने शिर्डी स्थित साईं निवारा में आयोजित महाराष्ट्र राज्य पेंशनर संगठन के पहले देशव्यापी अधिवेशन में किया है। 
शिर्डी स्थित साईं निवारा में महाराष्ट्र राज्य पेंशनर संगठन का पहला देशव्यापी अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कामगार और रोजगार मंत्री लक्ष्मण बंडारू ने कहा कि अब उत्तर भारत की तरह दक्षिण भारत में भी भाजपा संगठन को मजबूती देने का काम किया जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस मुक्त भारत के लिए प्रयासरत हैं। कम से कम 6500 रुपये पेंशन, केंद्रीय कर्मचारियों की तरह सुविधा, कोथियारी समिति की सिफारिश लागू करना, निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा देना, पेंशन धारक कर्मचारियों के लिए अनाज सुरक्षा कानून लागू करने आदि मांगों पर चर्चा की गई। इस अधिवेशन में सांसद दिलीप गांधी, संस्थान के विश्वस्त भाऊसाहब वाकचौरे, नगराध्यक्ष योगिता शेलके, राहाता की नगराध्यक्ष ममता पिपाडा समेत पेंशनर संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS