राष्ट्रीय
स्वतंत्रता दिवस पर 98 अग्निशमन सेवा और 54 होम गार्ड एवं नागरिक रक्षा पदकों की घोषणा
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2017 9:21:33 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस पर 98 अग्निशमन सेवा और 54 होम गार्ड एवं नागरिक रक्षा पदकों की घोषणा की गई है। अग्निशमन सेवा पदकों में से 17 कर्मियों को शौर्य के लिए राष्ट्रपति के अग्निशमन सेवा पदक, 22 कर्मियों को शौर्य के लिए अग्निशमन सेवा पदक, 9 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के अग्निशमन सेवा पदक और 50 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किये गये हैं।
वहीं होम गार्ड और नागरिक रक्षा पदकों में से 4 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के होम गार्ड और नागरिक रक्षा पदक तथा 50 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए होम गार्ड और नागरिक रक्षा पदक प्रदान किये गये हैं।