राष्ट्रीय
राष्ट्रपति स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम देंगे संदेश
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2017 12:19:31 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 71वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। राष्ट्रपति का भाषण शाम सात बजे से प्रसारित होगा। इसे आकाशवाणी के सभी केन्द्र प्रसारित करेंगे। दूरदर्शन के सभी चैनल हिंदी और अंग्रेजी में इसका प्रसारण करेंगे।
दूरदर्शन से भाषण के हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित करेंगे। आकाशवाणी से क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति का भाषण रात आठ बजे से सुना जा सकेगा । इसे सभी क्षेत्रीय चैनल प्रसारित करेंगे।