राष्ट्रीय
कांग्रेस ने गोरखपुर के बीआरडी बच्चों की मौत पर जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 12:52:57 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश के बाद पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर दौरे पर हैं। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कथित कमी की वजह से बीमार बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में गोरखपुर दौरे पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद राज बब्बर और डॉ संजय सिंह समेत कई नेता शामिल हैं। गौरतलब है कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते कई मरीजों की जान चली गयी थी।
इस सिलसिले में सोनिया गांधी ने शुक्रवार रात अपने शोक संदेश में कहा कि इस भारी त्रासदी को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है लेकिन उनका दिल उन परिवारों के साथ है जिनके मासूम बच्चों को अधिकारियों की लापरवाही और इस अक्षम्य कसूर के कारण अपनी जान गवांनी पड़ी है।