ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों की बैठक, सुलह के संकेत
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 7:18:51 PM
भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों की बैठक, सुलह के संकेत

नई दिल्ली/बीजिंग, (हि.स.)। भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद को लेकर पहली बार सुलह के संकेत मिल रहे हैं। दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बैठक में बातचीत के जरिए मसले का हल निकालने की पहल की गई है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

रिपोर्ट के अनुसार, डोकलाम विवाद को लेकर सैन्य अधिकारियों की ये बैठक सिक्किम के नाथू-ला में हुई। हालांकि इस बैठक की दोनों देशों में से किसी ने भी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।
 
उल्लेखनीय है कि सिक्किम सीमा से लगे डोकलाम में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच पिछले दो महीने से गतिरोध जारी है। दोनों देशों की सेना अपने कदम पीछे करने को राजी नहीं है। साथ ही चीन की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
 
इससे पहले दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में डोलकाम मुद्दे पर कोई रास्ता नहीं निकला था। पिछले दो महीने से डोकलाम विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच धीरे-धीरे तल्खी बढ़ती गई और फिर सीमा पर दोनों तरफों से सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गईं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS