ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
आजाद भारत में जन्म लेने वाले पहले उपराष्ट्रपति हैं नायडूः प्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 3:46:28 PM
आजाद भारत में जन्म लेने वाले पहले उपराष्ट्रपति हैं नायडूः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम. वेकैया नायडू का स्वागत करते हुए कहा कि वे देश के पहले ऐसे उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे नायडू लंबे समय से राज्यसभा के सक्रिय सदस्य रहे और वह उच्च सदन की कार्यप्रणाली से भली भांति परिचित हैं।
उपराष्ट्रपति नायडू ने शुक्रवार को राज्यसभा के सभापति का कार्यभार ग्रहण किया। प्रधानमंत्री ने उच्च सदन के सभापति की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए नायडू ने ग्रामीण विकास की कई योजनाएं शुरु की| उन्होंने देश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उपहार दिया।
मोदी ने कहा कि वेंकैया नायडू एक किसान के बेटे हैं| गरीबी उन्मूलन मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में सदा गरीबों के हितों का ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि उच्च सदन में शीर्ष पद पर एक किसान के बेटे का पहुंचना भारत में परिपक्व लोकतंत्र का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के समापन में एक प्रेरणादायी कविता की पंक्तियों का दोहराते हुए कहा कि, “अमल करो ऐसा सदन में, जहां से गुजरें तुम्हारी नजरें उधर से तुम्हें सलाम आये।”
नायडू ने शुक्रवार को देश के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की जगह ली है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS