राष्ट्रीय
शाह से मिले बिहार भाजपा के सांसद
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 9:45:00 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के पार्टी सांसदों से यहां मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार और सूबाई राजनीति पर चर्चा हुई।
भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई मुलाकात में बिहार के भाजपा सांसदों ने अमित शाह को राज्यसभा सांसद चुने जाने के लिए बधाई दी। इस दौरान बिहार में महागठबंधन की टूट के बाद उपजे हालात पर चर्चा की गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि बिहार के नेताओं के साथ शाह की यह मुलाकात औपचारिक थी।