ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
वेंकैया नायडू ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, कल बनेंगे देश 15 वें उपराष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 9:12:40 PM
वेंकैया नायडू ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, कल बनेंगे देश 15 वें उपराष्ट्रपति

 नई दिल्ली, (हि.स.)। नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आज शाम राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू कल शुक्रवार को सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। नायडू सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वेंकैया सीधे शपथ ग्रहण के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। 

इसके बाद नायडू संसद भवन पहुंचेंगे। वहां पर संसदीय कार्यमंत्री और राज्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। वेंकैया नायडू यहां पर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 11 बजे वह सदन में प्रवेश करेंगे। आज गुरुवार को वर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 
 
गौरतलब है कि वेंकैया नायडू देश के 15 वें उपराष्‍ट्रपति चुने गए हैं। हाल ही में हुए उपराष्‍ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्‍ण गांधी को 272 वोटों से हराया था। उपराष्‍ट्रपति बनने वाले नायडू आरएसएस की पृष्‍ठभूमि के दूसरे नेता हैं। इससे पहले भाजपा के नेता भैरोंसिंह शेखावत (1923-2010) इस पद के लिए 2002 में चुने गए थे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS