राष्ट्रीय
राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति वी.वी.गिरी को श्रद्धांजलि दी
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 3:07:21 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति वी.वी गिरी को गुरुवार को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों और स्टाफ ने भी राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में स्वर्गीय वी.वी. गिरी के चित्र के सामने फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।