ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 2:49:09 PM
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली में गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे वहीं दोपहर में हल्की धूप भी रही जबकि शाम को बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली और एनसीआर में बारिश होती रहेगी| हालांकि, तापमान में उमस बनी रहेगी।

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। बुधवार को 08:30 बजे से 24 घंटे के अंतराल में, सफदरजंग वेधशाला में 28 मिमी वर्षा दर्ज की गई| आयानगर में 24 मिमी, रिज में 15 मिमी जबकी पालम वेधशाला ने केवल 2.4 मिमी बारिश का दर्ज की गई। अब मानसून दिल्ली से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा, इस क्षेत्र पर शुष्क पश्चिमी हवाओं के चलने की संभावना भी बनी हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगर देश के दृष्टिकोण से देखा जाए तो मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। यह ट्रफ इस समय फिरोजपुर, दिल्ली, बांदा, डाल्टेनगंज और बालासोर के आसपास के भागों को प्रभावित कर रही है। उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आता दिखाई दे रहा है। यह सिस्टम इस समय पूर्वी अफगानिस्तान और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती सिस्टम दक्षिणी पाकिस्तान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र पर भी देखा जा सकता है।

मॉनसून की सबसे अधिक सक्रियता अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में होगी। इन भागों में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सामान्य मॉनसून के चलते हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS