ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मानसून सत्र: उच्च सदन में बहुमत में नहीं होने के चलते कई बिल लंबित
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 11:03:49 AM
मानसून सत्र: उच्च सदन में बहुमत में नहीं होने के चलते कई बिल लंबित

नई दिल्ली, (हि.स.)। मानसून सत्र समापन की तरफ है, मात्र दो दिन शेष हैं। सरकार के लिए यह सत्र काफी निराशाजनक रहा है। सत्ता पक्ष राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के चलते लम्बित बिलों को सदन के पटल से पारित नहीं करा सका है।

लंबित बिलों में सूचना प्रदाता संरक्षण अधिनियम (व्हिसल ब्लोअर प्रोटेक्शन बिल), कंपनी लॉ बिल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बिल, बैंकिंग रेगुलेशन बिल, मोटर व्हीकल एक्ट, इन सभी बिलों समेत लगभग एक दर्जन बिल राज्यसभा में पास होने की कतार में हैं। हालांकि मानसून सत्र में इनके पारित होने की उम्मीद न के बराबर है।

वहीं, हाल ही में उच्च सदन के लिए सम्पन्न नौ सीटों के चुनाव के बाद भी सदन में कोई विशेष फर्क नहीं आया है। एक बात अवश्य हुई है कि भाजपा वर्तमान में उच्च सदन का सबसे बड़ा दल बन गया है जिसके पास राज्यसभा में फिलहाल 58 सदस्य हैं। वहीं अमित शाह के शपथ के बाद यह आंकड़ा 59 हो जाएगा। हालांकि एनडीए का कुल आंकड़ा जदयू को मिलाकर उच्च सदन में 91 है। जबकि कांग्रेस वर्तमान में 57 के आंकड़े पर है।

राज्यसभा में केंद्र सरकार अगर अन्नाद्रमुक, बीजद, तेलंगाना राष्ट्र समिति, वाईएसआर कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय लोकदल जैसे क्षेत्रीय दलों का समर्थन हासिल कर ले, जिनकी कुल संख्या 26 है, जो अक्सर सरकार का समर्थन भी करते हैं। साथ ही, आठ में से चार मनोनीत सदस्यों का समर्थन भी सरकार को हासिल है। इस तरह सत्तापक्ष की संख्या 121 हो जाती है, जो बहुमत के आंकड़े 123 से महज दो ही कम रह जाती है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS