ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
डोकलाम गतिरोध गंभीर मसला नहीं : दलाई लामा
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 6:27:32 PM
डोकलाम गतिरोध गंभीर मसला नहीं : दलाई लामा

 नई दिल्ली, (हि.स.)। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा कि भारत और चीन के बीच डोकलाम पर गतिरोध ‘‘ज्यादा गंभीर’’ मुद्दा नहीं है जिसको हल करने लिए ‘‘हिन्दी चीनी भाई-भाई’’ की भावना ही एकमात्र रास्ता है।

धर्मगुरु ने यहां बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह ज्यादा गंभीर मामला है। भारत और चीन पड़ोसी देश हैं जिन्हें आसपास ही रहना है। हां, प्रचार चीजों को जटिल बना देता है।
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राजेन्द्र माथुर स्मृति व्याख्यान के दौरान दलाई लामा ने कहा कि 1962 में चीनी सेना बोमडिला तक पहुंच गई थी पर उसे वापस लौटना पड़ा था। भारत और चीन को एक साथ रहना है। 
गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच सिक्किम सेक्टर के डोकलाम पर गतिरोध उस वक्त शुरू हुआ जब चीनी सेना ने वहां सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया। दोनों देशों के बीच 50 दिनों से यह गतिरोध जारी है।
चीन का दावा है कि वह अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण कर रहा है| उसने भारत से तत्काल अपनी सेना हटाने को कहा है। वहीं भूटान का कहना है कि डोकलाम उसकी सीमा में है| उधर चीन का दावा है कि यह क्षेत्र उसका है और इस मुद्दे पर भूटान का उसके साथ कोई विवाद नहीं है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS