ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
लोकसभा ने दी सांवर लाल जाट को भावभीनी श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 3:33:07 PM
लोकसभा ने दी सांवर लाल जाट को भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अजमेर से भाजपा के लोकसभा सदस्य सांवर लाल जाट के निधन पर उन्हें लोकसभा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
 
बुधवार को लोकसभा में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं सालगिरह के अवसर पर हुई विशेष चर्चा के बाद अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट के निधन पर शोक संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि हम अपने साथी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हैं और मुझे विश्वास है कि शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने में सदन मेरे साथ है।’ 
महाजन ने सांवर लाल के लंबे राजनीतिक करियर का जिक्र करते हुए कहा कि सांवर लाल जाट अजमेर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह नवंबर 2014 से जुलाई 2016 तक केंद्र सरकार में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री रहे। इससे पहले वह राजस्थान की सरकार में भी कैबिनेट और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दायित्व निर्वहन कर चुके थे।
 
62 वर्षीय सांवर लाल जाट का बुधवार को सुबह भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में निधन हो गया। उनका पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था।
 
महाजन के शोक संदेश पढ़ने के बाद सदस्यों ने कुछ देर का मौन रखकर दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS