ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राजपूत धर्म निभाएं वाघेला: दिग्विजय सिंह
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 3:01:38 PM
राजपूत धर्म निभाएं वाघेला: दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली, (हि.स.)। गुजरात में राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के बागी शंकार सिंह वाघेला को पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने राजपूत धर्म निभाने की अपील की। हालांकि दिग्विजय की अपील दरकिनार करते हुए वाघेला समेत 5 समर्थकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रणनीतिक सलाहकार अहमद के खिलाफ और भाजपा के पक्ष में वोट किया। 
दरअसल गुजरात राज्यसभा चुनाव में शंकार सिंह वाघेला के वोट बेहद अहम माने जा रहे थे, इसी वजह से दिग्विजय सिंह उन्हें राजपूत धर्म में वचन की अहमियत याद दिलाना भी नहीं भूले। 
दिग्विजय सिंह ने मंगलवार सुबह एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। अपने ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने शंकरसिंह वाघेला से अहमद पटेल के लिए ही वोट करने की अपील की थी। पहले ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा कि वह वाघेला से एक व्यक्ति और भाई के तौर पर अपील करते हैं। इसमें दिग्विजय सिंह खजुराहो का कोई वाकया भी वाघेला को याद दिलाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। 
दूसरे ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि 'मत भूलिए कि कांग्रेस ने आपके लिए क्या किया है। आप एक राजपूत हैं। कृपया अहमद भाई की जीत सुनिश्चित करिए। वह हमारे दोस्त और सपोर्टर रहे हैं।'
दिग्विजय सिंह ने अंतिम क्षणों तक शंकरसिंह वाघेला को मनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। अंतिम ट्वीट में उन्होंने वाघेला को उनके ओल्ड चेले (पीएम मोदी) की भी याद दिला दी। दिग्विजय ने लिखा कि कांग्रेस के साथ आपके (वाघेला) जो भी मुद्दे हैं उन्हें पार्टी के भीतर सुलझा लेंगे। धोखा मत दीजिए और न ही अपने पुराने चेले को सपॉर्ट कीजिए जो पूरे देश को अपने हिसाब से हांके जा रहा है, पर वाघेला ने दिग्विजय की अपील नहीं सुनी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS