ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
वेंकैया नायडू होंगे देश के 15वें उपराष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 7:24:55 PM
वेंकैया नायडू होंगे देश के 15वें उपराष्ट्रपति

 नई दिल्ली,  (हि.स.)। देश के नए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू होंगे। उन्होंने 67.9 फीसदी वोटों से उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस जीत पर बधाई दी है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 771 वोटों में से 516 वोट मिले, वहीं विपक्षी उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को 244 वोट मिले और 11 वोट को खारिज घोषित कर दिया गया। कुल इस तरह से वेंकैया को मिले 67.9 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा, ‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि वेंकैया नायडू राष्ट्र की सेवा में कर्मठ और निष्ठावान उपराष्ट्रपति साबित होंगे। नायडू राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देंगे।‘

 

नायडू, शेखावत के बाद संघ के दूसरे नेता

खास बात ये है कि वेंकैया नायडू भैरों सिंह शेखावत के बाद संघ के दूसरे नेता होंगे जो उपराष्‍ट्रपति बनने वाले हैं। भाजपा नेता एम वेंकैया नायडू का उपराष्‍ट्रपति बनना लगभग तय था। आंकड़ों के खेल में उनके पास विपक्षी गोपाल कृष्‍ण गांधी की तुलना में पर्याप्‍त संख्‍याबल थे। ऐसे में वेंकैया नायडू यदि चुनाव जीत पहले से ही निश्चित थी, ऐसे में उपराष्‍ट्रपति बनने वाले आरएसएस की पृष्‍ठभूमि के दूसरे नेता हैं।

इससे पहले भाजपा के नेता भैरों सिंह शेखावत (1923-2010) इस पद के लिए 2002 में चुने गए थे। वह देश के 11वें उपराष्‍ट्रपति चुने गए। नायडू देश के 15वें उपराष्‍ट्रपति होंगे। 

वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई, 1949 को आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में हुआ। नेल्लोर से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं से राजनीति में स्नातक किया। वहीं विशाखापट्टनम के लॉ कॉलेज से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून में डिग्री ली। कॉलेज के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए। नायडू पहली बार 1972 में जय आंध्रा आंदोलन से सुर्खियों में आए।

14 अप्रैल, 1971 को उषा से शादी की। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम हर्षवर्धन जबकि बेटी का नाम दीपा वेंकट है। इसके बाद 1975 में इमरजेंसी में जेल भी गए थे। 1977 से 1980 तक यूथ विंग के अध्यक्ष रहे।

महज 29 साल की उम्र में 1978 में पहली बार विधायक बने। 1983 में भी विधानसभा पहुंचे और धीरे-धीरे राज्य में भाजपा के सबसे बड़े नेता बनकर उभरे।

भाजपा के विभिन्न पदों पर रहने के बाद नायडू पहली बार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए 1998 में चुने गए। इसके बाद से ही 2004, 2010 और 2016 में वह राज्यसभा के सांसद बने। वहीं 1999 में एनडीए की जीत के बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया। इसके बाद 2002 में वे पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और दिसंबर 2002 तक अध्यक्ष रहे। जिसके बाद 2004 में वह दोबारा अध्यक्ष बने लेकिन एनडीए की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 2014 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें शहरी विकास मंत्रालय और सूचना एंव प्रसारण के अहम मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया।

98.21 फीसदी मतदान

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल 98.21 फीसदी मतदान हुआ जिनमें 785 में से 771 सांसदों ने वोट डाला। इनमें केंद्रीय खेल राज्य मंत्री विजय गोयल समेत विपक्ष और एनडीए के कुल 14 सांसदों ने मतदान नहीं किया। जो 14 सांसद अनुपस्थित रहे उनमें भाजपा से पूर्व केंद्रीयमंत्री सांवर लाल जाट अस्पताल में भर्ती होने की वजह से नहीं जा सके। जबकि विजय गोयल के न जाने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। वहीं कांग्रेस से पश्चिम बंगाल की सांसद मौसम नूर और रानी नारा (कांग्रेस), एनसीपी से उदयनराजे भोसले, पीएमके से अंबुमणि रामाडॉस से वोट करने नहीं पहुंचे हैं।

वहीं, कुणाल कुमार घोष, तापस पॉल, प्रोतिमा मंडल और अभिषेक बनर्जी टीएमसी से हैं। पीके कुल्हालीकुट्टी और अब्दुल वहाब आईयूएमएल के सांसद हैं। अनु आगा और एन के सारनिया निर्दलीय सांसद वोट डालने नहीं पहुंचे।

सदन में कुल 545 सीट हैं, जिनमें दो सीट रिक्त हैं। भाजपा के 281 और राजग के कुल मिलाकर 338 सदस्य हैं। बिहार के सासाराम से भाजपा सांसद छेदी पासवान अदालती फैसले के चलते वोट नहीं कर पायेंगे।

वहीं राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं जिनमें दो रिक्त हैं। भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए गत गुरुवार को राज्यसभा में 58 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी का स्थान हासिल कर लिया है। कांग्रेस के 57 सांसद हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS