ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
स्वयं हमला कर वो कैसे निंदा कर सकते हैं : राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 2:51:22 PM
स्वयं हमला कर वो कैसे निंदा कर सकते हैं : राहुल गांधी

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में अपने ऊपर हुए पथराव का आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मढ़ दिया है। उन्होंने शनिवार सुबह संसद परिसर में कहा, ‘जो स्वयं हमला करवाए वो कैसे उसकी निंदा कर सकता है। शुक्रवार की घटना में इतना बड़ा पत्थर भाजपा कार्यकर्ता ने मेरी तरफ मारा जो मेरे सुरक्षाकर्मी को लगा। मोदी जी और आरएसएस का यह तरीका है, क्या कह सकते हैं?
 
इससे पहले शुक्रवार को पथराव के बाद राहुल ने ट्वीट कर कहा था, ‘नरेंद्र मोदी जी के नारों से, काले झंडों से और पत्थरों से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम अपनी पूरी ताकत लोगों की मदद करने में लगाएंगे।‘
 
उल्लेखनीय है कि राहुल शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलने गुजरात और राजस्थान गए थे। इसी दौरान उनकी कार पर पथराव हुआ, जिससे एसपीजी के एक जवान को चोट आई है, हालांकि राहुल बाल-बाल बच गए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS