राष्ट्रीय
राहुल पर हमला गुजरात सरकार की चूक : शर्मिष्ठा मुखर्जी
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 2:48:34 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात में हुए पथराव को राज्य सरकार की चूक करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना गुजरात सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन ये उनकी सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक है।
गुजरात के बनासकांठा में राहुल गांधी पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस शनिवार को देशभर में इसका विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन की अगुवाई में दिल्ली में तीनमूर्ति भवन से गुजरात भवन तक मार्च निकाला जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राहुल शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलने गुजरात और राजस्थान गए। इसी दौरान उनकी कार पर पथराव हुआ, जिससे एसपीजी के एक जवान को चोट आई है। राहुल बाल-बाल बच गए। राहुल ने अपने ऊपर हुए पथराव का आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मढ़ा है।