ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भाजपा को अजेय पार्टी बनाना है : अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 6:53:41 PM
भाजपा को अजेय पार्टी बनाना है : अमित शाह

 रोहतक,  (हि.स.) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा को अजेय पार्टी बनाना है क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की और दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमें यहीं पर संतोष नहीं करना चाहिए क्योंकि हम सरकारें बनाने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि हम देश व मां भारती को विश्व गुरू के स्थान पर बैठाना चाहते हैं। संपूर्ण वैभव देश को दिलाना है और राष्ट्रवाद की प्रेरणा के साथ हमें अंतोदय के लक्ष्य को प्राप्त करना है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को प्रवास के अंतिम दिन भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हमारी दो सीटें थे तब भी भाजपा बिखरी नहीं क्योंकि पार्टी का लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं हैं बल्कि राष्टवाद की प्रेरणा के साथ हमें अंतोदय के लक्ष्य को प्राप्त करना हैं और देश व मां भारती को विश्व गुरू के स्थान पर बैठाना है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड की विजय के बाद भी केरल, बंगाल और नार्थ ईस्ट पर अपने विजय पताका हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदर्शन से वे संतुष्ट नहीं हैं और अभी पार्टी को अपना सर्वश्रेष्ठ व सर्वोच्च प्राप्त करना बाकी है। 

उन्होंने कहा कि आगामी 25 साल के लिए हमें सरकार बनानी है तो बूथ तक परिश्रम करना होगा और तब जाकर भाजपा पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आज वैभव की स्थिति में आई हैं और आज 73 प्रतिशत भू-भाग, 68 प्रतिषत जनसंख्या, 11 करोड सदस्य, 1387 विधायक और 330 सांसद भाजपा के हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा एक वैश्विक पार्टी है। भाजपा का वैभव आलस्य निर्माण करना नहीं हैं क्योंकि जब विजय के बाद आलस्य आता है तो पतन शुरू हो जाता है। 

उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत काम बाकी है क्योंकि जब देश में भूख से कोई व्यक्ति सोता है तो जब तक उसका पेट न भर जाए हमें चैन नहीं लेना चाहिए, जब तक किसी बच्ची को पढाई का हक न मिलें तब तक हमें चैन का अधिकार नहीं हैं, इसी प्रकार जब तक हर खेत को पानी न मिलें तब तक हमें आराम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व मार्गदर्शन के तहत हमें परिश्रम करना है और परिश्रम की पाराकाष्ठा की जरूरत है क्योंकि भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बन गई है, परंतु अभी हमें बूथ तक संगठन को पहुंचाना हैं। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय का स्मरण करते हए कहा कि हमें हर बूथ के अंदर भाजपा को मजबूत गढ के रूप में स्थापित करना हैं उन्होंने कहा कि 115 कार्यकर्ता एक साल 6 माह के लिए बूथ को मजबूत करने के लिए निकले हैं और वे सूची सत्यापन के साथ साथ पार्टी के लिए लोगों को भी जोड़ेंगे। 

उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि ये 115 भाजपा के लोग योजना बनाएंगें और तभी सफल होंगें जब तक पार्टी के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी इनका बूथ लेवल पर सहयोग नहीं करेंगें। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक कार्यकर्ता पांच बूथों पर जाएगा और प्रत्येक बूथ को मजबूत करते हुए सूची के अनुसार हर व्यक्ति के साथ संपर्क भी साधेगा और पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार करेगा क्योंकि हमें भाजपा को अजेय पार्टी बनाना है। 

मंगलवार व बुधवार को अब मंत्री सुनेंगे समस्या, शाह ने दिए निर्देश

भारतीय जनता पार्टी के रा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हरियाण राज्य के मंत्रीमंडल के सभी मंत्री प्रदेश की राजधानी चण्डीगढ में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और बुधवार को सुबह दस बजे से भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेंगे और सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे। साथ ही इन दो दिनों में सभी मंत्री अपने कार्यालय में ही दोपहर का भोजन भी करेंगे, इसके अलावा कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बाद महीने में एक बार जिला में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS