राष्ट्रीय
लता कृष्णा राव को दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 12:28:12 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार जी. लता कृष्णा राव को सौंपा है।
समिति ने जी. लता कृष्णा राव को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। राव सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में सचिव हैं। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1982 बैच की कर्नाटक कैडर की अधिकारी हैं।