ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भोजपुर बीफ मामले में नीतीश सरकार कड़े कदम उठाये : आर के सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 6:53:18 PM
भोजपुर बीफ मामले में नीतीश सरकार कड़े कदम उठाये : आर के सिन्हा

नई दिल्ली, (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ सांसद और हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के अध्यक्ष आरके सिन्हा ने बिहार के भोजपुर जनपद में ट्रक में भारी मात्रा में गौ मांस बरामद होने पर राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सिन्हा ने कहा कि गाय हिन्दू समाज की भावना से जुड़ी है। यह हमारे आस्था का प्रतीक है। 

आर के सिन्हा ने सदन की कार्यवाही को विपक्ष द्वारा लगातार बधित करने पर कांग्रेस को भ्रष्टाचार का समर्थक करार दिया है। सिन्हा ने कहा वर्तमान में कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है। 
 
आर के सिन्हा ने कहा, 'कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है। आयकर विभाग की कार्रवाई पर सदन में महत्वपूर्ण कार्य बाधित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। देश की जनता इसको देख रही है। समय आने पर इसका जवाब जनता देगी।
 
सिन्हा ने कायस्थ समाज को बिहार के नीतीश मंत्रिमंडल में नजरअंदाज करने पर कहा कि इस संबंध में पार्टी नेतृत्व को अवगत करवाया गया है और जल्द ही इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। 
 
दरअसल गुरूवार को बिहार के भोजपुर में एक ट्रक में भारी मात्रा में गौ मांस बरामद हुआ है। बताया गया है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ट्रक से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद किया है। यह गौ मांस तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं को इस ट्रक के बारे में जैसे ही पता चला तो उन्होंने ट्रक को रुकवा लिया और तीन लोगों को पकड़ लिया।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS