राष्ट्रीय
उपराष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राजग की बैठक
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 5:14:55 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। उपराष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर भाजपा की अगुवाई वाले राजग के घटक दलों की एक बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है। बैठक में शनिवार को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा की जाएगी। 5 अगस्त को देश के 13वें उपराष्ट्रपति के चुनाव हेतु मतदान संपन्न होना है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग ने एम. वेंकैया नायडू को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस की अगुवाई में एकजुट विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी से है। गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते हैं।
गौरतलब है कि उपराष्ट्रति हामिद अंसारी जो कि राज्यसभा के सभापति भी हैं, उनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इससे पूर्व नए उपराष्ट्रपति के लिए 5 अगस्त को मतदान कराया जाएगा, इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।