ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
नगालैंड विस उपचुनावः डॉ. लिजित्सु की जीत तय
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 11:31:48 AM
नगालैंड विस उपचुनावः डॉ. लिजित्सु की जीत तय

कोहिमा, (हि.स.)। नगालैंड के कोहिमा जिले में 10-उत्तरी अंगामी-1 विधानसभा उप चुनाव के मतों की गिनती गुरुवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई। पूर्व मुख्यमंत्री व नगा पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष डॉ. शुरहोजेले लिजित्सु तीसरे राउंड की गिनती में काफी आगे निकल चुके हैं। उनकी जीत निश्चित दिखाई दे रही है। तीसरे राउंड में डॉ. लिजित्सु को 4002 तथा केख्रे को 2690 मत मिले थे। नतीजे कुछ समय में आने की उम्मीद है।
 
उप-चुनाव के लिए मतदान गत 29 जुलाई को कराया गया था। इस सीट से मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और नागा पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष शुरहोजेले लीजित्सु और निर्दलीय उम्मीदवार केख्रे य्होमे के बीच में हुआ।
 
कोहिमा के जिला उपायुक्त रिटर्निंग अधिकारी राजेश सुंदराराजन ने बताया कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। उत्तर अंगामी-1 विस उप चुनाव के लिए कुल 25 मतदान केंद्रों पर मतदान कराए गए थे। नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने बताया कि उत्तरी अंगामी-1 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव में कुल 16,235 मतदाताओं में से 12,752 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस लिहाज से कुल 79 फीसद मतदान हुआ था। पूरे चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया बहुत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी।
 
निकाय व निगम के चुनाव में महिलाओं के लिए 33 फीसद सीट आरक्षित करने के चलते हुए राजनीतिक उठापटक के दौरान डॉ. लिजित्सु को मुख्यमंत्री की गद्दी मिल गई थी। हालांकि वे विस के सदस्य नहीं थे। इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहने के लिए विस का चुनाव जीतना आवश्यक हो गया था। ऐसे में डॉ. लिजित्सु के पुत्र ख्रिहू लिजित्सू ने उत्तर अंगामी-1 विस क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद डॉ. लिजित्सु ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। ख्रिहू ने गत 24 मई को विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था जिसके चलते इस सीट के लिए उप चुनाव कराया गया। डॉ. लिजित्सु चुनाव तो जीत जाएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी उनके हाथ से खिसक गई। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS