ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राहुल गांधी ने प्रोफेशनल्स को किया कांग्रेस में आमंत्रित
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 8:14:12 PM
राहुल गांधी ने प्रोफेशनल्स को किया कांग्रेस में आमंत्रित

नई दिल्ली,  (हि.स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के सभी प्रोफेशनल्स को कांग्रेस में आमंत्रित किया है। राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने प्रफेशनल कांग्रेस का गठन किया है। हम देश के सारे प्रोफेशनल्स को आमंत्रित करते हैं। हम चाहते हैं कि उनकी आवाज भी राजनीति में शामिल हो।' 

दरअसल मंगलवार को ही जनता में पहुंच बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने दो संगठनात्मक विभागों का गठन किया है। इसमें अखिल भारतीय व्यावसायिक (प्रोफेशनल) कांग्रेस का अध्यक्ष शशि थरूर और अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस का अध्यक्ष अरविंद सिंह को बनाया गया है।
पार्टी का दावा है कि अब तक श्रमिकों के लिए तो कई राजनीतकि पार्टीयों ने अगल विंग का गठन किया था लेकिन कांग्रेस ने पहल करते हुए व्यावसायिक (प्रोफेशनल) लोगों की चिंता जताते हुए बेहत कदम उठाया है। 
प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा, ‘21वीं सदी की कांग्रेस के लिए पार्टी में पेशेवर लोगों को महत्व दिया जाना जरूरी है। इससे पार्टी में बड़ा बदलाव आएगा। पार्टी इस संगठन से सभी तरह के पेशेवर लोगों को जोड़ेगी।'
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS