ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने गलत हथकंडे अपनाए : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 1:48:00 PM
राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने गलत हथकंडे अपनाए : कांग्रेस

नई दिल्ली, (हि.स.)। गुजरात में राज्यसभा सीट जीतने पर कांग्रेस ने भाजपा पर मशीनरी और एजेंसियों का दुरुपयोग करने जैसे तमाम गलत हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया है। 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'गुजरात में राज्यसभा सीट जीतने के लिए भाजपा हर घटिया हथकंडा अपना चुकी है। गुजरात में विधायकों को घूस देने की कोशिश की गई। जब सब कुछ नाकाम हो गया तो हताश भाजपा सरकार अब कांग्रेस पर इनकम टैक्स के छापे मरवा रही है।' 

राज्यसभा चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भी आयकर विभाग की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पटेल ने टि्वटर पर लिखा, 'महज एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए भाजपा अभूतपूर्व तरीके से पीछे पड़ी हुई है। राज्य की मशीनरी और बाकी सभी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने के बाद अब आईटी के छापे उनकी हताशा को दर्शाते हैं।' 

गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत ने कहा, ‘वे (केंद्र सरकार) लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं, हमारे विधायकों को डराया जा रहा है, पैसा ऑफर किया जा रहा है, छापे मारे जा रहे हैं।‘

उल्लेखनीय है कि कांग्रेसी विधायकों की टूट की वजह से अहमद पटेल का राज्यसभा पहुंचने का रास्ता मुश्किल होता जा रहा है। अगर कुछ और विधायक भी टूट गए तो उनकी जीत मुश्किल हो जाएगी। बीते कुछ हफ्ते में कम से कम 6 विधायक पार्टी का दामन छोड़कर जा चुके हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS