ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
मोदी, सोनिया, राहुल ने संतोष मोहन देव के निधन पर शोक जताया
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 1:15:32 PM
मोदी, सोनिया, राहुल ने संतोष मोहन देव के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली,  (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष मोहन देव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। पांच दशकों के राजनीतिक जीवन में, देव ने कांग्रेस पार्टी और सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारियां संभाली। सोनिया ने कहा कि पूर्वोत्तर में कांग्रेस पार्टी के उत्थान में उनके अहम योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी मृत्यु से राष्ट्र को अपूरणीय हानि हुई है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘पांच दशकों के शानदार राजनीतिक जीवन में उन्होंने जनता के नेता के रूप में काम किया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।‘ 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी संतोष मोहन देव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और समर्थकों के साथ है।
गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का किडनी संबंधी परेशानियों और अन्य बीमारियों के कारण असम में उनके गृहनगर सिलचर में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग-एक सरकार में भारी उद्योग मंत्री थे। सात बार कांग्रेस से सांसद रहे देव के परिवार में उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद सुष्मिता समेत चार बेटियां हैं।
देव पहली बार 1980 में सांसद चुने गए थे। लोकसभा सांसद के तौर पर सात कार्यकालों में उन्होंने पांच बार असम के सिलचर और दो बार त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया। वह वर्ष 1986 से 1988 तक केंद्रीय राज्य संचार मंत्री और वर्ष 1988 से 1989 तक गृह राज्य मंत्री रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS