ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर में नुकसान का जायजा लेंगे पीएम
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 4:12:10 PM
बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर में नुकसान का जायजा लेंगे पीएम

गुवाहाटी, (हि.स.)। बाढ़ प्रभावित असम के हालात का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की सुबह 10 बजे दिल्ली से गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै बोरझार हवाई अड्डे पर विशेष विमान से पहुंचे। जहां पर पर उनका राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, गुवाहाटी नगर निगम के मेयर मृगेन शरणिया, मुख्य सचिव वीके पीपरसेनिया, पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय, कामरूप (मेट्रो) जिला उपायुक्त डॉ. एम अंगमुथु ने असमिया गामोछा पहनाक स्वागत किया।

 

बोरझार हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री वायु सेना के तीन हेलीकाप्टरों के बेड़े में राजधानी के खानापाड़ा स्थित पशु चिकित्सा खेल मैदान में पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। खेल मैदान से प्रधानमंत्री अपने विशेष वाहन से खानापाड़ा स्थित असम प्रशासनिक महाविद्यालय में पहुंचे। जहां पर सोनोवाल मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

 

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री असम समेत तीन राज्यों में आई बाढ़ व भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। इस कड़ी में दिन के 11.30 बजे के आसपास पहली बैठक में प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, भाजपा व मित्र दल के विधायकों व राज्य के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया। 

 

बैठक में प्रधानमंत्री को वीडियो प्रोजेक्टर के जरिए राज्य में आई बाढ़ की विनाशलीला से को दिखाया गया। ज्ञात हो कि बैठक में प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल, केंद्रीय डोनर मंत्री जितेंद्र सिंह के अलावा राज्य के वित्त, शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा एक ओर तथा दूसरी ओर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और सांसद केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन होगाईं बैठे। वित्त मंत्री ने ने सोमवार को बताया था कि बैठक के बाद असम सरकार की ओर से राज्य में प्रत्येक वर्ष आऩे वाली बाढ़ से स्थायी समाधान के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ज्ञापन में बाढ़ को रोकने के लिए उठाए जाने वाले विभिन्न कदमों की जानकारी दी गई है।

 

असम सरकार के साथ बैठक के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान पर अलग-अलग चर्चा होगी। मिली जानकारी नगालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग से भी प्रधानमंत्री के मुलाकात का कार्यक्रम तय है। प्रधानमंत्री गुवाहाटी में लगभग 6 घंटे रहेंगे। शाम 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS