राष्ट्रीय
असम प्रशासनिक महाविद्यालय परिसर पहुंचे पीएम मोदी
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 11:28:26 AMअसम, (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी के खानापाड़ असम प्रशासनिक महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10.45 बजे पहुंचे। तीन राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों व संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ व भूस्खलन से हुए नुकसान पर दिन के 11 बजे से बारी-बारी से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर बोरझार से उड़कर खानापाड़ा पशु चिकित्सा खेल मैदान के अस्थायी हेलीपैड पर 10.40 बजे उतरा।
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री भारतीय वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टरों के काफिले में खानापाड़ा खेल मैदान में पहुंचे। जहां से वे अपने विशेष वाहन के जरिए खानापाड़ असम प्रशासनिक महाविद्यालय में पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री, मंत्रियों के अलावा सरकार में शामिल पार्टी अगप और बीपीएफ के नेताओं के साथ भी प्रधानमंत्री करेंगे बैठक। पूरे खानापाड़ा इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक तरह से खानापाड़ा इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर किले के रूप में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।