राष्ट्रीय
असम व राजस्थान में बाढ़ के कारण मरे लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रु. मुआवजे का ऐलान
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2017 1:25:28 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम और राजस्थान में आई बाढ़ की त्रासदी से मरे लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान का है।
सोमवार को प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर ट्वीट कर इस आशय का ऐलान किया । प्रधानमंत्री ने दोनों राज्यों में बाढ़ के कारण गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को भी 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने मुंबई के घाटकोपर में एक इमारत के गिर जाने प मरे लोगों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए देने की मंजूरी दी है।इसी घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को भी 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।