ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
यूपी सरकार के काम से हम संतुष्ट हैं: अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2017 1:03:54 PM
यूपी सरकार के काम से हम संतुष्ट हैं: अमित शाह

लखनऊ, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकार में हर मंत्री खुद को पीएम मानता था, हमने एक निर्णायक सरकार देने का काम किया। यूपीए सरकार घोटाले की सरकार थी। पिछली सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले सामने आए जबकि तीन साल में हमारी सरकार पर एक भी आरोप नहीं है। 
उन्होंने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि नोटबन्दी से अरबों का कालाधन व्यवस्था में आया। बेनामी सम्पत्ति के लिए हमने कानून बनाया। राजनीतिक दलों का चंदा 20000 से 2000 किया। शाह ने कहा कि केन्द्र और यूपी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार के तीन साल और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के तीन महीने एक साथ पूरे हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 13 हजार गांवों में बिजली देने का काम पूरा किया है, गरीबों के घरों में शौचालय बनवाये गए हैं। कालेधन के खिलाफ सरकार ने एसआईटी बनाई। सर्जिकल स्ट्राइक से सेना का मनोबल बढ़ा। उन्होंने कहा कि हमने एक साल में वन रैंक वन पेंशन का मसला सुलझाया। एक साथ 104 उपग्रहों को छोड़ा गया, पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने सभी राज्यों को साथ लेकर जीएसटी लागू किया। इसके साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया में भारत की पहचान बढ़ी। हम सीमा की सुरक्षा के लिए गम्भीर हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल में शेयर बाजार ने नई ऊंचाइयों को छुआ। गरीब का जीवन स्तर उठाने को महत्वपूर्ण काम किए। 2.60 करोड़ गरीबों को सिलेंडर दिए गए।
शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने तीन साल में 50 महत्वपूर्ण काम किए। तीन साल में भारत में तेजी से बदलाव हुआ।भारत दुनिया का तेजी से बढ़ता अर्थतंत्र बना। हमारी सरकार ने 13,000 गांवों में बिजली पहुंचाई। उज्जवला योजना के तहत 2 करोड़ 60 लाख गरीबों को एलपीजी सिलेंडर दिया। गरीबों के घरों में शौचालय बनवाए। 
उन्होंने कहा कि सरकार ने 6 लाख 57 हजार करोड़ से अधिक तीन साल में दिए। किसानों की कर्जमाफी कर दी गई है।करीब 90 प्रतिशत गन्ने का भुगतान किया गया। इसके साथ ही स्थानीय निकाय के धन में 88 गुना की वृद्धि की। स्मार्ट सिटी समेत कई योजनाओं अमृत मिशन, नमामि गंगे, मेट्रो की सहायता राशि बढ़ाई। यूपी की अनुदान सहायता बढ़ाई, आपदा सहायता राशि भी केन्द्र सरकार ने बढ़ाई।
भाजपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि उनका न प्रस्ताव है, न उन्हें लेने का विचार चल रहा है। यूपी सरकार के काम से हम संतुष्ट हैं। इसके साथ ही उन्होंने कानूनी तरीके से राम मंदिर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कानूनी तरीके या संवाद से अयोध्या में मंदिर बनाएंगे। शाह ने कहा कि नया प्रदेश अध्यक्ष तय होते ही केशव प्रसाद पूरा समय सरकार को देंगे। 
उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के किसी व्यक्ति का नाम पनामा पेपर्स में नहीं है। पनामा पेपर्स की जांच एसआईटी कर रही है। उन्होंने कल रविवार को पार्टी कार्यकर्ता के घर भोजन पर कहा था कि मैं कार्यकर्ताओं के घर ही भोजन करने गया, दलित और यादव सब हमारे कार्यकर्ता हैं। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में बागी एमएलसी के भाजपा में आने पर रिटर्न गिफ्ट जैसा कोई तोहफा नहीं है, इस तरह का शब्द हमारी पार्टी में नहीं है। उन्होंने बिहार के ताजा घटनाक्रम को लेकर कहा कि हमने कोई दल नहीं तोड़ा है, नीतीश ने खुद लालू का साथ छोड़ा है। बिहार में महा गठबंधन टूटने में भाजपा का कोई हाथ नहीं है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS