राष्ट्रीय
590 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से रवाना
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2017 12:29:50 PMजम्मू, (हि.स.)। बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को एक और जत्था जम्मू से रवाना हो गया। सोमवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से 590 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हो गया।
सोमवार को रवाना होने वाा में 495 पुरुष तथा 95 महिलाएं शामिल हैं। यह जत्था आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से सुबह 5 बजे कुल 17 गाड़ियों में सवार हो कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ स्थित बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हो गए। बाबा भोले के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह दिखाई दिया तथा बम-बम भोले के नारे लगाते आगे बढ़ते जा रहे हैं।