राष्ट्रीय
173 श्रद्धालुओं का अब तक का सबसे छोटा जत्था बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2017 12:27:50 PMजम्मू, (हि.स.)। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए सोमवार को तीर्थयात्रियों का एक और अब तक का सबसे छोटा व 32वां जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से आज सुबह रवाना हो गया। सोमवार को जम्मू से रवाना होने वाले जत्थे में 173 तीर्थयात्री हैं। जैसे-जैसे अमरनाथ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंच रही है अमरनाथ यात्रियों के जत्थे में गिरावट आती जा रही है।
सोमवार को रवाना हुए इस जत्थे में 130 पुरुष, 07 महिलाएं, 36 साधु शामिल हैं जो कि आज सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर 06 वाहनों में सवार होकर कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हो गए। आज जम्मू से रवाना होने वाले जत्थे में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं।
40 दिन चलने वाली यह यात्रा 29 जून को शुरू होकर 7 अगस्त श्रवण पूर्णिमा, रक्षा बंधन वाले दिन समाप्त हो जाएगी।