राष्ट्रीय
श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2017 12:01:57 PMजम्मू, (हि.स.)। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रविवार को तीर्थयात्रियों का एक और सबसे छोटा व 31वां जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रविवार की सुबह रवाना हो गया। रविवार को जम्मू से रवाना होने वाले जत्थे में 309 तीर्थयात्री हैं। जैसे-जैसे अमरनाथ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंच रही है अमरनाथ यात्रियों के जत्थे में गिरावट देखी जा रही है।
रविवार को रवाना होनइस जत्थे में 236 पुरुष, 73 महिलाएं, शामिल हैं जो कि रविवार सुबह तीन बजे आठ वाहनों जिनमें छह बड़ी तथा दो छोटी गाड़ियों में सवार होकर कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हो गए। बताते चलें कि 40 दिन चलने वाली यह यात्रा 29 जून को शुरू होकर सात अगस्त श्रवण पूर्णिमा, रक्षा बंधन वाले दिन समाप्त हो जाएगी।