ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
विपक्षी दल भाजपा का पुरजोर विरोध करें : मायावती
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 8:40:37 PM
विपक्षी दल भाजपा का पुरजोर विरोध करें : मायावती

नई दिल्ली, (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि भाजपा की सत्ता की भूख अब बुरी हवस में बदल गई लगती है| इसके लिये सत्ता व सरकारी मशीनरी का जिस प्रकार से जबर्दस्त खुला दुरूपयोग किया जा रहा है वह अति-निन्दनीय है क्योंकि इससे देश का लोकतंत्र ही खतरे में पड़ गया है। उन्होंने सभी विपक्षी दलों से भाजपा का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया।

उन्होंने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि माणिपुर व गोवा राज्य के बाद बिहार और फिर गुजरात राज्य के बाद अब उत्तर प्रदेश का ताजा राजनीतिक घटनाक्रम इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र का भविष्य खतरे में डाल दिया है। भाजपा गुजरात में सरकार का ऐसा घोर दुरुपयोग कर रही है कि विधायकों को अपना राज्य छोड़कर सुरक्षित जगह जाने को मजबूर होना पड़ रहा है और कोई भी संवैधानिक संस्था अपनी भूमिका को निभाने में असमर्थ सी नजर आ रही है।
मायावती ने कहा कि वास्तव में माणिपुर व गोवा में लोकतंत्र की हत्या करके वहाँ सरकार बनाने के बाद बिहार, गुजरात व अब उत्तर प्रदेश में भी शुरु हो गया है| वह सब विपक्ष के खिलाफ सरकारी मशीनरी जैसे सी.बी.आई, इनकम टैक्स, प्रवर्तन निदेशालय व पुलिस आदि के जबर्दस्त दुरूपयोग का ही परिणाम है क्योंकि भाजपा ने अपनी गलत नीतियों, कार्यों व भ्रष्टाचार आदि पर से लोगों का ध्यान बाँटने के लिये विपक्षी नेताओं को भ्रष्ट साबित करने का खुला अभियान चलाया हुआ है जो अति-निन्दनीय के साथ-साथ लोकतंत्र के लिये खतरा भी है। पश्चिम बंगाल व उड़ीसा की सरकारें भी भाजपा के सरकारी आतंक से पीड़ित हैं।
लेकिन उत्तर प्रदेश के गैर-बीजेपी विधायकों को, जिसमें सपा के दो एम.एल.सी व बी.एस.पी. का एक एम.एल.सी. ठाकुर जयवीर सिंह आदि को भी भाजपा सरकार के आगे अपने घुटने टेकने के बजाय, उसके शोषण व आतंक से हर प्रकार से मुकाबला करना चाहिये था तथा उनके आगे अपने हथियार कतई भी नहीं डालना चाहिये था। ऐसा करके ही फिर भाजपा सरकार की विद्वेषपूर्ण, अहंकारी, दमनकारी व तानाशाही रवैये वाली कार्रवाईयों को रोका जा सकता है। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं का आह्वान किया कि वह उनके आगे घुटने टेकने के बजाये संषर्घ करें अन्यथा उनकी हिम्मत और भी ज्यादा बढ़ती चली जायेगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS