राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री रविवार को करेंगे ''मन की बात''
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 1:08:23 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से रविवार को देश और विदेशों में बसे भारतीयों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर जारी संदेश में कहा इस माह मन की बात 30 जुलाई को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा।
आकाशवाणी पर प्रतिमाह प्रसारित होने वाले मन की बात का 34वां संस्करण 30 जुलाई को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन से प्रसारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा डीडी न्यूज के यू ट्यूब चैनलों पर भी यह कार्यक्रम प्रसारित होगा।