ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 294 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 12:14:30 PM
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 294 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

जम्मू, (हि.स.)। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए शनिवार सुबह तीर्थयात्रियों का 30वां जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना हुआ। शनिवार को जम्मू से रवाना होने वाले जत्थे में 294 तीर्थयात्री हैं। जैसे-जैसे अमरनाथ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंच रही है, अमरनाथ यात्रियों के जत्थे में गिरावट देखी जा रही है।

इस जत्थे में 180 पुरुष, 20 महिलाएं, 68 साधु तथा 26 साधवी शामिल हैं, जो कि शनिवार सुबह दो बजकर 45 मिनट पर 11 वाहनों में सवार होकर कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हो गए। जम्मू से रवाना होने वाले जत्थे में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं। बताते चलें कि 40 दिन चलने वाली यह यात्रा 29 जून को शुरू होकर सात अगस्त श्रवण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) वाले दिन समाप्त हो जाएगी। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS