ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
श्रीलंका ने जेल में बंद 77 भारतीय मछुआरों को किया मुक्त
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2017 4:56:49 PM
श्रीलंका ने जेल में बंद 77 भारतीय मछुआरों को किया मुक्त

चेन्नई, (हि.स.)। तमिलनाडु के मछुआरे जो बीच समुन्दर में मछली पकड़ते हुए श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए थे, उनमे से 77 मछुआरों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। मन्नार जेल से 66 और थोडार जेल से 11, इस तरह कुल 77 मछुआरों को श्रीलंका सरकार द्वारा रिहा कर दिया गया जिसके बाद मुक्त होने के बाद वे स्वदेश लौट आएंगे। 
गौरतलब है कि गुरुवार को ही प्रधानमंत्री मोदी से राज्य मुख्यमंत्री ने रामेश्वरम में हुए समारोह में इस विषय को उठाया था और अनुरोध किया था कि कई मछुआरे और उनकी नौकाएं जो श्रीलंका ने जब्त कर रखा है, उन्हें छुड़वाने के लिए वे मदद करें। इसके बाद ही मछुआरों को मुक्त किये जाने का रास्ता साफ हुआ है | इसके पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्रीलंका सरकार से बातचीत में पकड़े गए मछुआरों को मुक्त करने का अनुरोध किया था और भारत-श्रीलंका के बीच इस आशय के लिए आपसी सहमति भी बनी थी |
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS