ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
नाराज शरद यादव का मान-मनौव्वल जारी, जेटली ने की बात
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 8:36:41 PM
नाराज शरद यादव का मान-मनौव्वल जारी, जेटली ने की बात

 नई दिल्ली,  (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने से नाराज चल रहे जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता शरद यादव का मान मनौव्वल प्रारम्भ हो गया है। सुबह जदयू नेता के सी त्यागी के बाद अब केंद्रीय रक्षा एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोर्चा संभाला है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को अरुण जेटली ने शरद यादव से फोन पर बात की है। अरुण जेटली ने भी उन्हें फोनकर मनाने की कोशिश की। जेटली शरद यादव के पुराने मित्र हैं।

दरअसल नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने के बाद भाजपा के साथ मिलने पर शरद यादव नाराज हैं। उन्होंने नीतीश कुमार से इस फैसले के खिलाफ अपना स्टैंड बता दिया है। वहीं जेडीयू के दूसरे सीनियर सांसद अली अनवर ने तो पार्टी के निर्णय के खिलाफ खुलकर बोला भी है और शरद यादव से मिलने के बाद कहा कि यादव भी उनकी बात से सहमत हैं। हालांकि शरद यादव ने अपने घर पर बैठक करने के बाद कहा कि अगले दो दिनों में पार्टी नेताओं से बातकर वह अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे। 

मंत्री बनाने का दबाव या वास्तव में बगावत?

 

सूत्रों के अनुसार शरद यादव की नाराजगी के पीछे उनकी दबाव की राजनीति भी हो सकती है। दरअसल एनडीए में नीतीश के शामिल होने के बाद उन्हें मोदी सरकार में दो मंत्री पद मिल सकता है। एक कैबिनेट रैंक का तो दूसरा राज्यमंत्री के रूप में। कैबिनेट मंत्री में सबसे पहला दावा आरसीपी सिंह का माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जेडीयू- भाजपा के मध्य सियासी डील को करने में सबसे अहम रोल आरसीपी सिंह का भी रहा। साथ ही पार्टी के सभी एमएलए को जुटाने और संगठन स्तर पर फीडबैक वही ले रहे थे।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS