राष्ट्रीय
अमित शाह 29 जुलाई से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश जाएंगे शाह
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 7:22:35 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बावजूद भाजपा अपनी जमीनी पकड़ को दिनोंदिन मजबूत बनाए रखना चाहती है। इस कवायद के तहत अध्यक्ष अमित शाह 29 जुलाई से न दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश जाएंगे। इस दौरे के तहत शाह बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा समाज के विभिन्न तबकों खासकर बौद्धिक वर्ग के लोगों से मुलाकात कर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और नीतियों पर चर्चा करेंगे।
अपने तीन दिवसीय दौरे में शाह पार्टी की विभिन्न इकाईयों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के साथ बैठकें भी करेंगे और राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं।
दरअसल, शाह 2019 के आम चुनावों को ध्यान में रखकर अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। भुवनेश्वर में हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ही उन्होंने देशभर में अपने प्रवास कार्यक्रम का ऐलान किया था। उनका यह दौरा इसी का हिस्सा है।