ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
बिहार में राजनीतिक मूल्यों की दिनदहाड़े हत्या हुई : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 5:39:37 PM
बिहार में राजनीतिक मूल्यों की दिनदहाड़े हत्या हुई : कांग्रेस

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने बिहार में मोदी-नीतीश सरकार को ‘जनमत को धोखा, सत्ता का सौदा’ करार देते हुए नीतीश को अवसरवाद के भोगी और भाजपा को सत्ता के रोगी बताया है। पार्टी का आरोप है कि बिहार में सभी राजनीतिक मूल्यों की दिनदहाड़े हत्या हुई।
कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला गुरुवार को कहा, ‘प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर, बिहार में कहा था कि ‘‘नीतीश कुमार के राजनीतिक डीएनए में गड़बड़ है’’। आज यह साबित हो गया है कि भाजपा और जेडीयू का डीएनए एक जैसा है। अवसरवाद, विश्वासघात, सत्ता की भूख और जनमत का अपमान वाला।‘ 
सुरजेवाला ने कहा कि नवंबर, 2015 में ही बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व भाजपा की नीतियों को सिरे से खारिज कर दिया था। बिहार की जनता का जनमत महागठबंधन की नीतियों व नेतृत्व के हक में था। इस गठबंधन में भी तीनों पार्टियों द्वारा लड़ी गई सीटों में जीतने की प्रतिशत सबसे कम नीतीश कुमार के जनता दल (यूनाईटेड) की थी। 
सुरजेवाला ने कहा अफसोस जताते हुए कहा कि इसके बावजूद, तीनों दलों की सहमति व विशेषतः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हस्तक्षेप से नीतीश कुमार को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चुना गया था लेकिन प्रजातंत्र का दुर्भाग्य यह है कि 20 महीने बाद ही ‘आयाराम-गयाराम’ व ‘अवसरवादिता’ की नई परिभाषा बुनते हुए जनता द्वारा नकारी भाजपा ने सत्ताभोगी जनता दल (यूनाईटेड) से मिलकर रातोंरात सरकार बना ली। 
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बिहार के चुनाव में जनता दल यूनाईटेड को अकेले जनमत नहीं मिला था| भाजपा को तो जनता द्वारा बाहर का दरवाजा दिखाया गया था। प्रजातंत्र विरोधी व सत्ता के राजनीतिक षड्यंत्र से रातों रात बनाई गई भाजपा-जेडीयू सरकार को एक दिन भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं, क्योंकि यह बिहार की जनता के जनमत के विरुद्ध है। राजनीतिक शुचिता और जवाददेही के किसी मापदंड पर भी यह सरकार खरी नहीं उतरती। 
सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘प्रजातंत्र और जनमत का अपमान करना अब भाजपा का ‘चाल, चेहरा और चरित्र’ बन गया है। भाजपा के लिए साम, दंड, भेद से सत्ता प्राप्ति ही एकमात्र लक्ष्य बचा है| फिर उसके लिए चाहे किसी की भी बलि क्यों न देनी पड़े। पहले गोवा में जनमत का अपमान किया गया और जनता द्वारा नकार दी गई भाजपा ने जबरन सरकार बना ली। यही चरित्र मणिपुर में दोहराया गया, जब अल्पमत में आई व नकार दी गई भाजपा ने वहां भी सरकार का गठन कर लिया। इससे पहले यही षड्यंत्र उत्तराखंड व अरुणाचल प्रदेश में भाजपा द्वारा रचा गया। बिहार में तो सभी राजनीतिक मूल्यों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई और एक ऐसी सरकार का गठन कर लिया गया, जिनके पास न जनता का विश्वास है और न ही जनमत का आदेश। भारतीय प्रजातंत्र के लिए यह एक काला दिन है। परंतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रजातांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा की लड़ाई निर्णायक तरीके व प्रतिबद्धता से लड़ती रहेगी।‘
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS