ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रही भाजपाः गिरिराज सिंह
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 3:48:18 PM
कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रही भाजपाः गिरिराज सिंह

नई दिल्ली, (हि.स.)। बिहार में महागठबंधन टूटने और जद-यू, भाजपा गठजोड़ की सरकार बनने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में अब एक कदम और आगे बढ़ गई।

गुरुवार को नीतीश कुमार के छठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और भाजपा नेता सुशील मोदी के उपमुख्यमंत्री बनने के ठीक बाद गिरिराज सिंह ने इसे कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में भाजपा का एक और कदम बताया।

सिंह ने बिहार को राजग शासित राज्यों में शामिल होने के लिए वहां की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ती जा रही है।

कांग्रेस बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार का हिस्सा थी| इस सरकार में राजद के तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे।

वहीं, जन अधिकार पार्टी के मुखिया राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के कदम को सही बताया किंतु उन्होंने कहा कि यह एक जल्दबाजी में लिया गया कदम है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS