ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
नहीं रहे पूर्व सीएम एन धरम सिंह, कांग्रेस ने जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 3:11:50 PM
नहीं रहे पूर्व सीएम एन धरम सिंह, कांग्रेस ने जताया शोक

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन धरम सिंह ने निधन पर दुख जताया है। एन धरम सिंह का बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। वे 81 साल के थे।
कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकांउट से ट्वीट कर कहा, ‘एन धरम सिंह ने निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पार्टी इस मुश्किल समय में उनके परिवार के साथ है।‘
कर्नाटक के 17वें मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह का जन्म 25 दिसंबर 1936 को हुआ। सिंह कर्नाटक के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। वह बिदार से लोकसभा सांसद रहे। राजपूत समुदाय से आने वाले सिंह ने हैदराबाद के उस्मानिया विद्यालय से कानून की पढ़ाई की थी। 
धरम सिंह ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत गुलबर्ग के नगर निगम चुनाव से की और 1960 के अंतिम दशक में कांग्रेस में शामिल हो गए। सिंह राज्य सरकार में कई बार मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2008 में अवैध खनन पर दी गई पूर्व न्यायाधीश एवं लोकायुक्त एन. संतोष हेगड़े की रिपोर्ट में धरम सिंह का नाम आया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS