राष्ट्रीय
नेपाल व भूटान की यात्रा के लिए आधार वैध पहचान नही, वोटर आइडी जरूरी
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2017 8:46:24 PM नई दिल्ली। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
गृह मंत्रालय ने कहा है कि नेपाल और भूटान की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए आधार को एक वैध पहचान दस्तावेज नहीं माना जाएगा। नेपाल और भूटान की यात्रा के लिए वीज़ा की जरूरत नहीं है लेकिन भारतीय नागरिकों के पास इन दोनों देशों की यात्रा के लिए वैध पासपोर्ट होना जरूरी है। भारतीय नागरिक निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र के सहारे भी इन देशों की यात्रा कर सकते हैं।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नेपाल और भूटान की यात्रा पर जाने वाले 65 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र के लोगों को अपनी उम्र और पहचान की पुष्टि के लिए तस्वीरयुक्त दस्तावेज दिखाना होगा।