ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
नायडू के हिंदी सीखने वाले बयान की कांग्रेस ने की आलोचना
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2017 4:56:56 PM
नायडू के हिंदी सीखने वाले बयान की कांग्रेस ने की आलोचना

 नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू के हिंदी सीखने के महत्व पर दिए बयान की आलोचना की है और उन्हें उपदेश नहीं देने तथा अपनी पार्टी के संकीर्ण विचारों को देश पर न थोपने की सलाह दी है। 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कितना आश्चर्यजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि वेंकैया नायडू अंग्रेजी में हिंदी के महत्व पर हमें उपदेश दे रहे हैं। हम भाजपा नेता को सलाह देना चाहेंगे कि अपने संकीर्ण विचारों से देश को बेवकूफ बनाना बंद करें और समझ लें कि कोई भी व्यक्ति हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी के महत्व को कम नहीं कर सकता। 
उन्होंने कहा कि भारत की मजबूती संस्कृति, भाषा और विचारधारा की विविधता में निहित है, जिसमें सभी को समाहित करने की क्षमता भी है।
उल्लेखनीय है कि नायडू ने कहा था कि राष्ट्र भाषा हिंदी सीखना आवश्यक है क्योंकि देश के अधिकतर लोग इसी भाषा में बोलते हैं। उन्होंने मातृभाषा के प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया था। हिंदी भाषा से हमारी प्रगति संभव है, हमें इस पर गर्व करना चाहिए। गौरतलब है कि वेंकैया नायडू द्वारा हिंदी भाषा के प्रयोग को लेकर कई बार उनका मखौल उड़ाया जाता रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS