राष्ट्रीय
रमजान के आखिरी जुमा पर रोजेदारों का सैलाब उमड़ा
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 8:37:05 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। रमजान के अंतिम जुमे पर शुक्रवार को जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदारों का सैलाब उमड़ा । गर्मी के बावजूद बुजुर्ग और युवा रोजेदारों के साथ-साथ नन्हे रोजेदारों में भी नमाज का जज्बा दिखाई दिया। नमाज के खुत्बे से पहले शहर इमाम मौलाना शाहिद रजा ने अमन और खुशहाली के लिए दुआ कराई। अलविदा के जुमे की नमाज के लिए रोजेदार सुबह से ही तैयारी में जुट गए थे।
मुस्लिम विद्वानों के मुताबिक, रमजान का पवित्र महीना मुसलमानों की जीवन शैली में सुधार और संतुलन स्थापित करने का भी अच्छा माध्यम है। रमजान के रोजों के बाद खुशियों का त्योहार ईद मनाया जाता है। ईद मनाने वालों ने त्योहार की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
मुस्लिम विद्वानों के मुताबिक, रमजान का पवित्र महीना मुसलमानों की जीवन शैली में सुधार और संतुलन स्थापित करने का भी अच्छा माध्यम है। रमजान में मुस्लिम समाज द्वारा रोजा, तरावीह और तिलावते कुरआन के माध्यम से विशेष इबादतें की जाती हैं।