राष्ट्रीय
राष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद ने किया नामांकन, आडवाणी-जोशी रहे मौजूद
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 12:44:21 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने आज 12 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और राजग शासित राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। कोविंद का मुकाबला 17 विपक्षी दलों की उम्मीदवार मीरा कुमार से होगा।
सूत्रों के अनुसार भाजपा शासित राज्यों के सीएम के अलावा तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव भी नामांकन के दौरान मौजूद थे। पीएम मोदी कोविंद के पहले प्रस्तावक बने।
थोड़ी देर बार एनडीए की अहम बैठक होगी, जिसमें उनका स्वागत किया जाएगा।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, नामांकन पत्र के चार सेट तैयार किए गए थे। जिन पर पीएम मोदी, शाह, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हस्ताक्षर हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि सभी नामांकन पत्रों के सेट जमा करवाना ज़रूरी नहीं है| कुछ सेट बाद में भी जमा करवाये जा सकते हैं।