ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
राष्ट्रीय
बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद बने राजग के राष्ट्रपति उम्मीदवार
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 4:06:52 PM
बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद बने राजग के राष्ट्रपति उम्मीदवार

नई दिल्ली, (हि.स.)। भाजपा की अगुवाई वाले राजग ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा संसदीय बोर्ड की हुई बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कोविंद के नाम की घोषणा की।

सोमवार को भाजपा मुख्यालय में अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सुषमा स्वराज, एम. वेंकैया नायडू, थावर चंद गहलोत समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी में रामनाथ कोविंद के उम्मीदवार बनाए जाने पर चर्चा की गई। कोविंद भाजपा के कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वे राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं| मौजूदा में वह बिहार के राज्यपाल हैं।

राम नाथ कोविन्द का जन्म 1 अक्टूबर 1945 उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की तहसील डेरापुर के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ था। कोविन्द का सम्बन्ध कोरी या कोली जाति से है जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती है। वकालत की उपाधि लेने के पश्चात उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। वह 1977 से 1979 तक दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के वकील रहे। 8 अगस्त 2015 को बिहार के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति हुई। वर्ष 1991 में वह भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गये। वर्ष 1994 में उत्तर प्रदेश राज्य से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। कोविंद वर्ष 2000 में पुनः उत्तर प्रदेश राज्य से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। इस प्रकार कोविंद लगातार 12 वर्ष तक राज्यसभा के सदस्य रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे।

वह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कोली समाज के भी अध्यक्ष रहे। वर्ष 1986 में दलित वर्ग के कानूनी सहायता ब्यूरो के महामंत्री भी रहे। कोविंद तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। परौंख गांव में कोविंद अपना पैतृक मकान बारातशाला के लिए दान कर चुके हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS