ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राहुल गांधी 47 साल के हुए, कांग्रेस मना रही है जश्न
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 12:59:23 PM
राहुल गांधी 47 साल के हुए, कांग्रेस मना रही है जश्न

 नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज (सोमवार) 47 साल के हो गए हैं। हालांकि राहुल देश में नहीं हैं, इन दिनों वो विदेश में अपनी नानी और अन्य संबंधियों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, राहुल गांधी को बहुत-बहुत बधाई। आस्था और सत्य के प्रति आपके अटूट विश्वास और उद्देश्य के प्रति आपकी सादगी सदैव प्रेरित करती रहे। 

इसके साथ ही कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, ‘माननीय राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं! आप एक उम्दा इंसान हैं।आपका मार्गदर्शन सदैव मिले, ईश्वर से यही कामना है।’ यूथ कांग्रेस और पार्टी कार्य़कर्ता देश भर में उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्वीट करके बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर दिए अपने बधाई संदेश में राहुल के दीर्घायु की कामना की है। इसके जवाब में राहुल ने ट्वीट करके जन्मदिन के मौके पर मिली सभी बधाईयों का शुक्रिया अदा किया। 

उल्लेखनीय है कि जाने से पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि वह अपनी नानी से मिलने जा रहे हैं। राहुल गांधी की तरफ से ट्वीट किया गया कि मैं अपनी नानी और परिवार से मिलने जा रहा हूं, कुछ दिन बाहर रहूंगा| उम्मीद है हम साथ में अच्छा समय बिताएंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS