राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 12:35:31 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके 47वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर संदेश जारी करते हुए कहा, “कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।“
राहुल फिलहाल इटली में अपनी नानी के घर छुट्टी बिता रहे हैं। राहुल का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर हुआ था।