ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
'राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी दल की सलाह पर होगा विचार'
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 6:16:20 PM
'राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी दल की सलाह पर होगा विचार'

 मुंबई, (हि.स.)। राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में भाजपा ने सभी दलों से सलाह लिया है और उन पर विचार करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए दिया है। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे पाच साल तक चलेगी, राज्य अथवा केंद्र सरकार को किसी भी तरह का खतरा नहीं है। राज्य में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार अच्छी तरह चल रही है, इसका भी उन्होंने उल्लेख किया है। 

शाह ने कहा कि देश का जितना विकास पिछले 60 सालों में नहीं हुआ था, उतना विकास महज तीन सालों में हुआ है। हर वर्ग के लिए शासन की ओर से योजनाएं चल रही है। मुंबई शहर में विकास के 10 लाख से अधिक काम इस समय शुरू हैं। इससे पहले देश में करोड़ों परिवार अंधेरे में रहने के लिए अभिशप्त थे। लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद 4 करोड़ से अधिक परिवारों के घर तक बिजली पहुंचाई जा चुकी है। अन्य परिवारों के घरों में भी अगले साल तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। इसे पूरा करने के बाद देश के हर घर में बिजली पहुंचाने महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाएगा। 
इसी तरह 2022 तक देश को नई उंचाई तक पहुंचाने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। देश की राजनीति में बदलाव आया है। अब राजनीति से परिवारवाद, जातीयवाद नष्ट हो गया है और लोग विकास को महत्व देने लगे हैं। शाह ने कहा कि इससे पहले की सरकार में भ्रष्ट्राचार का बोलबाला था, लेकिन पिछले तीन साल में भाजपा के किसी भी मंत्री पर भ्रष्ट्राचार का आरोप नहीं लग सका है। नोटबंदी के माध्यम से सरकार ने कालाधन पर नकेल लगाने का प्रयत्न किया था, इसमें बहुत ज्यादा सफलता मिली है। 
भाजपा ने गैरकानूनी संपत्ति के लिए कानून बनाया है। इसका लाभ निकट भविष्य में देश की जनता को मिलने वाला है। जीएसटी लागू करने की हिम्मत पिछली सरकार में नहीं थी,लेकिन भाजपा ने इस कानून को लागू करने का ऐतिहासिक काम किया है। इसी प्रकार वन रैंक पेंशन के मार्फत एक लाख जवानों को उनका हक मिल सका है। भारत में 8 करोड़ घरों में शौचालय नहीं था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश में साढ़े चार करोड़ शौचालय बनवा दिए गए हैं। उर्वरित घरों में शौचालय बनाने का काम जारी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS