ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
पहाड़ आंदोलन को मिल रही है बाहरी मदद : ममता
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 5:37:47 PM
पहाड़ आंदोलन को मिल रही है बाहरी मदद : ममता

 कोलकाता, (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के आंदोलन के साथ आतंकी सांठ-गांठ के आरोप लगाये हैं। शनिवार को राज्य सचिवालय नवान्न में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ममता ने कहा कि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के आंदोलन को विदेशी मदद मिल रही है। उनकी सरकार शांति बहाली के पक्ष में है और इसके लिये तमाम उपाय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र में बातचीत के जरिये शांति बहाली की कीशिशें की जाती है। हमे बातचीत करने में कोई झिझक नहीं है, लेकिन बातचीत और हिंसा एक साथ नहीं चल सकती। 

शनिवार को पहाड़ पर हुई व्यापक हिंसा के बाद नवान्न में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि पहले से षड्यंत्र करके पहाड़ को जलाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारी अनुज शर्मा के बयान को दोहराते हुए कहा कि पहाड़ पर पुलिस ने गोली नहीं चलाई बल्कि मोर्चा समर्थकों ने फायरिंग की। 
इसके अलावा ममता ने दावा किया कि पहाड़ पर हिंसा फैलाने में बाहरी लोगों का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही पहाड़ में विदेशी मदद से हमले हो रहे हैं। जो लोग अशांति फैला रहे हैं, उन्हें पहाड़ से दर-बदर किया जायेगा। इस दौरान पहाड़ी लोगों से उन्होंने शांति की अपील की व अल्टिमेटम भी दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अपना काम करेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS